Sahebganj News: राजमहल में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बैठक, 10 को लगेगा मेगा हेल्प डेस्क कैंप

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक करते एसडीओ।

साहिबगंज: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर राजमहल अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विभिन्न दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होने वाले मेगा हेल्प डेस्क कैंप की तैयारियों पर चर्चा की गई।

अनुमंडल पदाधिकारी ने ने बताया कि 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर बीएलओ-2 और बीएलए-2 की मौजूदगी अनिवार्य रहेगी। बीएलओ-2 मतदाताओं को मैपिंग-डीमैपिंग और कागजी प्रक्रिया में मदद करेंगे, जबकि दलों के बीएलए-2 पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी बनाने में सहयोग करेंगे। कैंप में मतदाताओं को पुनरीक्षण की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और फॉर्म भरने की पूरी जानकारी दी जाएगी। बैठक में अनीसुर रहमान, मो. आजाद, चिरंजीव सरकार, इंद्रदेव राय, अजय चौधरी, काजू मलिक समेत कई प्रतिनिधि मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More