Sahebganj News: नगर थाना परिसर में अंचलाधिकारी बासुकीनाथ टुडू की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

नगर थाना परिसर में निर्देश देते सीओ बासुकीनाथ टुडू।

साहिबगंज: दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्द के साथ संपन्न कराने के लिए नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बासुकीनाथ टुडू ने की। बैठक में शहर के सभी पूजा पंडालों के समिति सदस्य, जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग, नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता और सिटी मैनेजर मौजूद रहे।

अंचलाधिकारी बासुकीनाथ टुडू ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था और भाईचारे का पर्व है, इसे मिलजुल कर मनाना है। सभी पूजा समितियों को प्रशासन का सहयोग करना होगा। उन्होंने पूजा समितियों के अध्यक्ष व सचिव को सभी पंडालों में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, हर पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाने, पूजा के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध और
सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि पर्व के दौरान हुड़दंग करने वाले और शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर या अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि शहर के सभी चौक-चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More