गिरिडीह मेयर चुनाव में फूल देवी को जेएलकेएम का समर्थन

गिरिडीह नगर निगम चुनाव में मेयर पद की प्रत्याशी फूल देवी को जेएलकेएम का समर्थन मिला। पार्टी नेताओं ने उन्हें ईमानदार और कर्मठ बताते हुए पूरा साथ देने की घोषणा की।
गिरिडीह : नगर निगम चुनाव में मेयर पद की प्रत्याशी फूल देवी को जेएलकेएम ने समर्थन देने की घोषणा की है। रविवार की दोपहर स्थानीय मैरिज हॉल में आयोजित एक समारोह में जेएलकेएम ने इस बात की घोषणा की। मौके पर जेएलकेएम के केंद्रीय प्रभारी राजदेश रतन और केंद्रीय संयुक्त सचिव नागेंद्र चंद्रवंशी ने कहा फूल देवी कर्मठ और ईमानदारी से काम करने वाली महिला है।
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ईमानदार उम्मीदवार को अपना समर्थन दे रही है और पूरे ताकत के साथ चुनावी मैदान में इनके साथ रहेगी। इधर मौके पर मेयर पद की प्रत्याशी फूल देवी ने कहा नगर निगम क्षेत्र में बहुत सारी समस्याएं देखने को मिला है। मौका मिलने पर सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कहा जनसेवा की भाव से चुनावी मैदान में उतरी हैं। वह जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी।


