बच्चों व खिलाड़ियों को चेस की अहमियत बताना आवश्यक है: तौफीक हुसैन

कोडरमा: चेस एसोसिएशन द्वारा झारखण्ड की राजधानी राँची के सरला बिरला यूनिवर्सिटी केंपस के सभागार में चेस एसोसिएशन स्टेट प्रेसिडेंट प्रदीप कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सभी जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के साथ ए•जी•एम का आयोजन किया गया। बैठक का संचलन सचिव मनीष कुमार ने मुख्यरूप से किया। कोडरमा जिला चेस एसोसिएशन की ओर से जिला अध्यक्ष तौफीक हुसैन सचिव सुनील कुमार टेक्निकल इंचार्ज गुलजार अंसारी इस बैठक में शामिल हुए। इस एजीएम में वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किए गए। साथ ही खिलाड़ियों में चेस की प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतियोगिता के आयोजन पर विशेष बल दिया गया। और सभी जिला में हर वर्ग के खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन करने के लिए कहा गया।
चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष तौफीक हुसैन ने अपने संबोधन में प्रतियोगिता को आयोजित करने की बात को स्वीकार किया और उन्होंने कहा कि बच्चों एवं खिलाड़ियों को चेस के महत्व को बताना आवश्यक है। इस शतरंज के खेल से मानसिक विकास में वृद्धि होती है और दिमाग के लिए इससे बेहतर खेल कोई नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि हर खेल की तरह चेस को बढ़ावा देने के लिए इसका प्रचार-प्रसार करना अति आवश्यक एवं अनिवार्य है। ताकि खिलाड़ियों में जिस प्रकार अन्य खेलों मैं रुचि पैदा हुई है उसी प्रकार से चेस में भी खिलाड़ी अपनी रूचि दिखाएं। वही जिला सचिव सुनील साव ने अपने संबोधन में जिला में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता पर प्रकाश डालते हुए राज्य स्तरीय कमिटी से सहयोग करने के लिए निवेदन किया।
एजीएम के आयोजन के साथ सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत चेस प्रतियोगिता का आयोजन खिलाड़ियों के लिए किया गया जिसमें एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी ने सफल हुए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पुरस्कार, प्रमाण पत्र एवं राशि वितरण कर प्रस्तुत किया।
इस बैठक में प्रदीप कुमार वर्मा, रिचा संचिता, विजय कुमार सिंह, मनीष कुमार, सतीश कुमार, मृदुल सिंह, तौफिक हुसैन, सुनील साव, गुलज़ार अंसारी, अनिल सिंह, अजय कुमार, बसंत खंडेलवाल, राजन सिन्हा, चंदन प्रसाद, नरेश कुमार, श्याम सुंदर एवं अन्य कई जिला के पदाधिकारियों ने बैठक में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।


