Koderma News: करियांवा में पति-पत्नी को एक साथ आवास योजना का लाभ देने पर मुखिया निलंबित
1-1024x614.jpeg)
आवास आवंटन में की गई गड़बड़ी के मामले में वहां के पंचायत सचिव को भी निलंबित कर दिया गया था।
कोडरमा: जयनगर प्रखंड अन्तर्गत करियांवा पंचायत में पति-पत्नी को एक साथ आवास योजना का लाभ दिए जाने के मामले में कार्रवाई के तहत मुखिया आरती देवी की वित्तीय शक्ति को निरस्त करते हुए वहां के उप मुखिया ममता देवी को प्रभार दिया गया है। साथ ही दोषी मुखिया के विरुद्ध कार्रवाई प्रारंभ की गई है। वहीं आवास आवंटन में की गई गड़बड़ी के मामले में वहां के पंचायत सचिव को भी निलंबित कर दिया गया था।
जानकारी के अनुसार इस तरह के कई पंचायत से भी गड़बड़ी किए जाने की शिकायत आ रही है। जिसकी जांच होने पर कई मुखिया एवं पंचायत सचिव जांच के घेरे में आने की संभावना है। हालांकि मुखिया आरती देवी पर विभागीय कार्रवाई होने के पश्चात उप मुखिया स्वयं मुखिया हो जातें हैं, लेकिन उप मुखिया ममता देवी को अभी तक इस संबंध में कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।




