Ranchi Horror: चाचा का दरिंदगी भरा कृत्य, दिव्यांग भतीजी के साथ यौन शोषण, गिरफ्तार

रांची: राजधानी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक सगा चाचा अपनी दिव्यांग नाबालिग भतीजी के साथ कई महीनों से दुष्कर्म कर रहा था। जब लड़की गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने उसके गर्भपात की भी व्यवस्था कर दी। पुलिस ने आरोपित चाचा केतरा बेदिया को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, केतरा काफी समय से भतीजी का यौन शोषण कर रहा था। उसकी करतूत का खुलासा तब हुआ, जब किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी परिजनों को मिली। पुलिस को गर्भपात करने वाले डॉक्टर की तलाश थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि दिव्यांग नाबालिग के चाचा ने ही उसका यौन शोषण किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस अबॉर्शन करनेवाले डॉक्टर के बारे में पता कर रही है। उसकी तलाश की जा रही है।

फिलहाल पुलिस उस डॉक्टर की तलाश में जुटी है, जिसने अवैध रूप से गर्भपात कराया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और डॉक्टर के बारे में जानकारी जुटा रही है।

इस मामले में पीड़िता के परिवार ने पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा आरोपी की देर रात गिरफ्तार कर ली गई। रांची पुलिस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाल रही है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि बच्चों के साथ होने वाली किसी भी अनहोनी की तुरंत जानकारी दें, ताकि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More