Koderma news: सलईडीह में 3 मोटरसाइकिल की चोरी, मामला दर्ज

कोडरमा: इंदरवा पंचायत के सलईडीह में शिव प्राण प्रतिष्ठा एवं संकट मोचन हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के दौरान यज्ञ समिति के द्वारा बनाए गए पार्किंग से तीन मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर कोडरमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसे लेकर सचिन सिंह, विनोद पंडित और आजाद अंसारी के द्वारा संयुक्त रूप से कोडरमा थाना में आवेदन दिया गया है। आवेदन में बताया गया कि तीनों ने अपने-अपने मोटरसाइकिल को यज्ञशाला के पार्किंग में लगाया था। थोड़ी देर के बाद वापस आने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। जिसकी काफी खोजबीन करने के बाद भी मोटरसाइकिल का कुछ पता नहीं चलने पर कोडरमा थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है

