Koderma news: लकड़ी लोड पिकअप वाहन जब्त, चालक फरार

कोडरमा: वन विभाग कोडरमा की टीम ने रेंजर रविंद्र कुमार के नेतृत्व में बुधवार की देर रात मरकच्चो थाना क्षेत्र के बंधन चौक के समीप लकड़ी का बोटा लोड एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। हालांकि इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस दौरान रेंजर रविंद्र कुमार ने बताया कि जंगल से लकड़ी का बोटा लोड करके निकल रहा था। बंधन चौक के समीप चालक गाड़ी छोड़कर भागने लगा। गाड़ी में बोटा लोड था जिसे जप्त करके वन परिसर लाया गया।



