उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं
3-1024x614.jpg)
कोडरमा: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जनता दरबार में आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा समयबद्ध कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया। इस दौरान फरियादियों ने व्यक्तिगत व सामाजिक मुद्दों को उपायुक्त के समक्ष रखा जिसपर उन्होने यथोचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया। फरियादियों ने दाखिल खारिज एवं रसीद निर्गत करने, भू-माफिया द्वारा जान माल की क्षति करने, सड़क को बंद करने, जबरन जमीन हड़पने, निर्माण कार्य को रोकने, अबुआ आवास में बाधा उत्पन्न करने, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, जमीन हड़पने और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं व समस्याओं को लेकर उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया जिसपर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रखंड कार्यालय के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का जांचोंपरांत समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

