समाहरणालय सभागार में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, स्नेह कश्यप ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
-1024x614.jpg)
गिरिडीह: समाहरणालय सभागार में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, श्रीमती स्नेह कश्यप ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना,मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सेविका / सहायिका चयन की स्थिति, आंगनवाड़ी केन्द्र आधारभूत संरचना, सेविका/सहायिका मानदेय एवं पोषाहार की स्थिति आंगनबाड़ी केंद्रों का आधारभूत संरचना, पोषण ट्रैकर एप पर एंट्री, सहित अन्य क्रियान्वित कार्यों/योजनाओं के अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि विभाग द्वारा जितनी भी योजनाएं चलाई जा रही है, उन सभी में लक्ष्य के विरुद्ध शत-प्रतिशत उपलब्धि को प्राप्त करें। वहीं, उन्होंने जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में कोताही नहीं बरतें। इसके अलावा उन्होंने 0-5 वर्ष तक के बच्चों की वजन की स्थिति एवं एम टी सी में भर्ती, लाभार्थियों के आधार सत्यापन, लाभार्थियों के मोबाइल न० सत्यापन, गृह भ्रमण, पोषाहार वितरण, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस एवं समुदय आधारित गतिविधि, लाभार्थियों का पंजीकरण की स्थिति, गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने हेतु दिशा-निर्देशिका एवं Gestational weight gain तथा पालना योजना समेत विभिन्न योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा पोषण ट्रैकर एप के अनुसार पूरक पोषाहार प्राप्त करने वाले लाभुकों में गर्भवती महिला, धात्री महिला, विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों आदि की समीक्षा की गई, जिसमें कुल लक्ष्य के विरुद्ध प्रविष्टि किए गए, आवेदनों की समीक्षा की गई। साथ ही शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने पोषण मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया। बच्चों एवं महिलाओं के पोषण विकास को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों को सही समय पर सभी जरूरी टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने कुपोषण उपचार केंद्र में भर्ती किए गए बच्चो की जानकारी लेते हुए, निर्देश दिया की परस्पर समन्वय से कार्य करें।
बैठक में सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी महिला पर्यवेक्षिका, गिरिडीह जिला, डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर, पोषण अभियान समेत अन्य संबंधित अधिकारी,कर्मी मौजूद थे।


