Koderma news: लापता युवती के सकुशल बरामदगी की मांग, पिता ने दी आत्मदाह की चेतावनी

कोडरमा: डोमचांच थाना क्षेत्र के जेरुआडीह निवासी अशोक कुमार मेहता ने अपनी लापता पुत्री की सकुशल बरामदगी की मांग करते हुए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। आवेदन में अशोक मेहता ने पुत्री की सकुशल बरामदगी नही होने पर 11 फरवरी को आत्मदाह करने की बात भी कही है। उपायुक्त को दिए आवेदन में उसने डोमचांच निवासी शंकर साव पिता वीरेंद्र साव पर अपनी नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि घटना को लेकर बीते 16 दिसम्बर को डोमचांच थाना में कांड संख्या 110/24 में मामला दर्ज किया गया। परन्तु डोमचांच पुलिस मेरी नाबालिग पुत्री  की खोजबीन में कोई दिलचस्पी नही दिखा रही है।

पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर गुहार लगाए परन्तु अभी तक पुलिस के स्तर से कोई कार्रवाई नही हुई। आवेदन में उसने कहा है कि यदि एक सप्ताह के अंदर उसकी पुत्री की सकुशल बरामदगी नही हुई तो बाध्य होकर मैं और मेरी पत्नी 11 फरवरी को आपके कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करने को मजबूर होंगे

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More