Giridih News :बादीडीह में अनियंत्रित हाइवा की टक्कर से वृद्ध की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम

गिरिडीह : गावां थाना क्षेत्र के बादीडीह में रविवार देर रात एक द,र्दनाक सड़क हा,दसे में 65 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने श,व को बीच सड़क पर रखकर मुआवजा और दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए देर रात तक सड़क जाम कर दिया। मृतक की पहचान बादीडीह निवासी बालगोविंद ठाकुर (65) वर्ष, पिता स्वर्गीय उत्तीम ठाकुर के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि रविवार रात बालगोविंद ठाकुर अपने पुराने घर में खाना खाने के बाद नए घर सोने जा रहे थे। इसी दौरान पटना की ओर से बल्हारा जा रही एक अनियंत्रित हाइवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौ,त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और आक्रोश में सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने मुआवजा देने और चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर घंटों तक हंगामा किया।
सूचना मिलते ही गावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस के आश्वासन के बाद देर रात सड़क जाम हटाया गया, और आवागमन शुचारू रुप से शुरू हुआ। इसके बाद सोमवार सुबह पुलिस ने श,व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।


