शिक्षक अभिभावक के बताए हुए मार्ग पर छात्र आगे बढ़ें: मेजर रोहित

कोडरमा: जयनगर प्रखंड में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गांधी मुख्यमंत्री बालिका +2 उच्च विद्यालय में समाजसेवी सुरेन्द्र प्रसाद मोदी के पुत्र मेजर रोहित कुमार ने छात्राओं के साथ कैरियर जीवन और ध्यान से जुडी विषयों पर बात की।
प्रतियोगी परिक्षाओं की पुस्तक वार्डन सुनीता कुमारी को उपहार स्वरूप विद्यालय को भेंट करते हुए कहा कि छात्रायें इसे पढ़कर खुद को प्रतियोगिता के लिए तैयार कर सकें। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ना है तो शिक्षक अभिभावक के बताए हुए मार्ग पर आगे बढ़ें, सफलता आपके कदम चूमेंगी


