Koderma news: अज्ञात घर से मिला युवक का शव, जाँच में जुटी पुलिस

कोडरमा: चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनगुण्डी में 18 वर्षीय एक युवक का शव शुक्रवार को एक घर से पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान मदनगुण्डी निवासी तिलक यादव यादव के 18 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना स्थानीय लोगो द्वारा चंदवारा थाना को दी गयी। सूचना पा कर एसआई सुमन कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल भेज दिए।
परिजनों ने बताया कि एक महीने पूर्व उसकी एक चचेरी बहन ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। तभी से सूरज मानसिक रूप से तनाव में रहा करता था। थाना प्रभारी धनेश्वर कुमार ने बताया कि मदनगुण्डी से एक युवक शव बरामद किया गया है। घटना के कारणों का पता नही चल पाया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है


