पूजा के अवसर पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, यात्रियों की सुविधा के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

1. चंडीगढ़-पटना-चंडीगढ़ फेस्टिवल स्पेशल

हाजीपुर: आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार के विभिन्न स्टेशनों से नई दिल्ली/आनंद विहार, चंडीगढ़, फिरोजपुर कैंट, एरणाकुलम एवं पोत्तनूर के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है।

गाड़ी संख्या 04512/04511 चंडीगढ़-पटना-चंडीगढ़ फेस्टिवल स्पेशल अम्बाला कैंट-मुरादाबाद-वाराणसी-डीडीयू के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या 04512 चंडीगढ़-पटना फेस्टिवल स्पेशल 1 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चंडीगढ़ से 23.55 बजे खुलेगी। अगले दिन 16.35 बजे वाराणसी, 17.45 बजे डीडीयू, 18.45 बजे बक्सर, 19.32 बजे आरा एवं 20.03 बजे दानापुर रुकते हुए 21.15 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04511 पटना-चंडीगढ़ फेस्टिवल स्पेशल 2 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को पटना से 23.15 बजे खुलेगी। यह 23.30 बजे दानापुर, अगले दिन 00.03 बजे आरा, 00.48 बजे बक्सर, 03.20 बजे डीडीयू एवं 04.40 बजे वाराणसी रुकते हुए 21.40 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

2. फिरोजपुर कैंट-पटना-फिरोजपुर कैंट फेस्टिवल स्पेशल

गाड़ी संख्या 04616/04615 फिरोजपुर कैंट-पटना-फिरोजपुर कैंट फेस्टिवल स्पेशल अम्बाला कैंट-मुरादाबाद-वाराणसी-डीडीयू के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या 04616 फिरोजपुर कैंट-पटना फेस्टिवल स्पेशल 6 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को फिरोजपुर कैंट से 12.00 बजे खुलेगी। अगले दिन 12.40 बजे वाराणसी, 14.30 बजे डीडीयू, 15.50 बजे बक्सर, 16.16 बजे रघुनाथपुर, 16.40 बजे आरा एवं 17.33 बजे दानापुर रुकते हुए 18.35 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04615 पटना-फिरोजपुर कैंट फेस्टिवल स्पेशल 7 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को पटना से 20.20 बजे खुलेगी। यह 20.35 बजे दानापुर, 21.05 बजे आरा, 21.27 बजे रघुनाथपुर, 21.55 बजे बक्सर एवं 23.45 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन 23.55 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।

3. आनंद विहार-पाटलिपुत्र-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल

गाड़ी संख्या 04096/04095 आनंद विहार-पाटलिपुत्र-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल दीघवारा-छपरा-बलिया-वाराणसी-प्रयागराज के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या 04096 आनंद विहार-पाटलिपुत्र फेस्टिवल स्पेशल 1 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन आनंद विहार से 00.05 बजे खुलेगी। उसी दिन 13.00 बजे वाराणसी, 16.15 बजे बलिया, 18.40 बजे छपरा एवं 20.30 बजे दीघवारा रुकते हुए 23.00 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04095 पाटलिपुत्र-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 2 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन पाटलिपुत्र से 00.45 बजे खुलेगी। यह 01.30 बजे दीघवारा, 03.30 बजे छपरा, 05.15 बजे बलिया एवं 08.40 बजे वाराणसी सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 21.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

4. एरणाकुलम-पटना-एरणाकुलम स्पेशल

गाड़ी संख्या 06085/06086 एरणाकुलम-पटना-एरणाकुलम स्पेशल बख्तियारपुर-मोकामा-झाझा-आसनसोल-भुवनेश्वर-विजयवाड़ा-पेरम्बूर-काटपाडी-पोत्तनूर के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या 06085 एरणाकुलम-पटना स्पेशल 2 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को एरणाकुलम से 21.30 बजे खुलेगी। सोमवार को 00.20 बजे किउल, 01.00 बजे मोकामा, 01.33 बजे बख्तियारपुर, 02.00 बजे पटना साहिब एवं 02.18 बजे राजेंद्रनगर रुकते हुए 03.30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 06086 पटना-एरणाकुलम स्पेशल 6 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को पटना जंक्शन से 00.10 बजे खुलेगी। यह 00.18 बजे राजेंद्रनगर, 00.23 बजे पटना साहिब, 00.54 बजे बख्तियारपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 17.40 बजे भुवनेश्वर, बुधवार को 08.20 बजे विजयवाड़ा, 17.35 बजे पेरम्बूर (चेन्नई) सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए गुरुवार को 10.45 बजे एरणाकुलम पहुंचेगी।

5. पोत्तनूर-बरौनी-पोत्तनूर स्पेशल

गाड़ी संख्या 06021/06022 पोत्तनूर-बरौनी-पोत्तनूर स्पेशल हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-जबलपुर-नागपुर-विजयवाड़ा-पेरम्बूर-काटपाडी के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या 06021 पोत्तनूर-बरौनी स्पेशल 4 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को पोत्तनूर से 06.15 बजे खुलेगी। मंगलवार को 05.35 बजे डीडीयू, 06.53 बजे बक्सर, 07.55 बजे आरा, 08.45 बजे दानापुर, 09.30 बजे पाटलिपुत्र, 10.13 बजे सोनपुर, 10.25 बजे हाजीपुर एवं 11.30 बजे शाहपुर पटोरी रुकते हुए 13.30 बजे बरौनी पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 06022 बरौनी-पोत्तनूर स्पेशल 7 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को बरौनी से 10.30 बजे खुलेगी। यह 11.30 बजे शाहपुर पटोरी, 12.25 बजे हाजीपुर, 12.40 बजे सोनपुर, 13.30 बजे पाटलिपुत्र, 13.55 बजे दानापुर, 14.26 बजे आरा, 15.40 बजे बक्सर एवं 18.20 बजे डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए शुक्रवार को 18.30 बजे पोत्तनूर पहुंचेगी।

6. आनंद विहार-जोगबनी-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल

गाड़ी संख्या 04008/04007 आनंद विहार-जोगबनी-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल पूर्णिया-कटिहार-मानसी-खगड़िया-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-गोरखपुर के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या 04008 आनंद विहार-जोगबनी फेस्टिवल स्पेशल 10 अक्टूबर से 7 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को आनंद विहार से 08.30 बजे खुलेगी। अगले दिन 03.00 बजे हाजीपुर, 03.45 बजे शाहपुर पटोरी, 04.45 बजे बरौनी, 05.18 बजे बेगूसराय, 05.53 बजे खगड़िया, 06.05 बजे मानसी, 07.10 बजे नवगछिया, 10.50 बजे कटिहार, 12.18 बजे पूर्णिया, 13.13 बजे अररिया कोर्ट एवं 13.48 बजे फारबिसगंज रुकते हुए 15.00 बजे जोगबनी पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04007 जोगबनी-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 11 अक्टूबर से 8 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को जोगबनी से 18.30 बजे खुलेगी। यह 19.03 बजे फारबिसगंज, 19.43 बजे अररिया कोर्ट, 20.48 बजे पूर्णिया, 21.30 बजे कटिहार, 22.45 बजे नवगछिया, सोमवार को 00.13 बजे मानसी, 00.25 बजे खगड़िया, 01.00 बजे बेगूसराय, 02.30 बजे बरौनी, 03.30 बजे शाहपुर पटोरी एवं 04.55 बजे हाजीपुर रुकते हुए मंगलवार को 03.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

7. दिल्ली-सीतामढ़ी-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल

गाड़ी संख्या 04010/04009 दिल्ली-सीतामढ़ी-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल रक्सौल-नरकटियागंज-बगहा-गोरखपुर के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या 04010 दिल्ली-सीतामढ़ी फेस्टिवल स्पेशल 15 अक्टूबर से 19 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को दिल्ली से 23.05 बजे खुलेगी। अगले दिन 17.44 बजे बगहा, 18.35 बजे नरकटियागंज, 19.02 बजे सिकटा, 19.40 बजे रक्सौल एवं 21.58 बजे बैरगनिया रुकते हुए 23.30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 17 अक्टूबर से 21 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को सीतामढ़ी से 00.45 बजे खुलेगी। यह 01.20 बजे बैरगनिया, 02.30 बजे रक्सौल, 05.55 बजे सिकटा, 03.40 बजे नरकटियागंज एवं 04.25 बजे बगहा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए उसी दिन 20.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

8. आनंद विहार-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल

गाड़ी संख्या 04028/04027 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल हाजीपुर-गोरखपुर-सीतापुर-बरेली-मुरादाबाद के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या 04028 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर फेस्टिवल स्पेशल 13 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आनंद विहार से 09.15 बजे खुलेगी। अगले दिन 02.31 बजे सोनपुर एवं 02.43 बजे हाजीपुर रुकते हुए 04.30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04027 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 14 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को मुजफ्फरपुर से 06.15 बजे खुलेगी। यह 07.15 बजे हाजीपुर एवं 07.30 बजे सोनपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 05.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

9. योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर-योगनगरी ऋषिकेश फेस्टिवल स्पेशल

गाड़ी संख्या 04314/04313 योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर-योगनगरी ऋषिकेश फेस्टिवल स्पेशल हाजीपुर-गोरखपुर-सीतापुर-बरेली-मुरादाबाद-हरिद्वार के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या 04314 योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर फेस्टिवल स्पेशल 4 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को योगनगरी ऋषिकेश से 15.20 बजे खुलेगी। अगले दिन 09.33 बजे सोनपुर एवं 09.45 बजे हाजीपुर रुकते हुए 11.45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04313 मुजफ्फरपुर-योगनगरी ऋषिकेश फेस्टिवल स्पेशल 5 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को मुजफ्फरपुर से 13.15 बजे खुलेगी। यह 14.35 बजे हाजीपुर एवं 14.50 बजे सोनपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 11.15 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।

10. नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल

गाड़ी संख्या 04072/04071 नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल सहरसा-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-बलिया-गाजीपुर-वाराणसी-प्रयागराज के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या 04072 नई दिल्ली-सुपौल फेस्टिवल स्पेशल 1 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन नई दिल्ली से 21.35 बजे खुलेगी। विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन 21.05 बजे हाजीपुर, 22.10 बजे शाहपुर पटोरी, तीसरे दिन 00.35 बजे बरौनी, 01.03 बजे बेगूसराय, 02.18 बजे खगड़िया, 02.40 बजे मानसी, 03.10 बजे सिमरी बख्तियारपुर एवं 03.45 बजे सहरसा रुकते हुए 06.35 बजे सुपौल पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04071 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल 3 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन सुपौल से 07.45 बजे खुलेगी। यह 09.35 बजे सहरसा, 10.08 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 10.53 बजे मानसी, 11.05 बजे खगड़िया, 11.38 बजे बेगूसराय, 12.20 बजे बरौनी, 13.30 बजे शाहपुर पटोरी एवं 14.50 बजे हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 15.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

11. शकूरबस्ती-दरभंगा-शकूरबस्ती फेस्टिवल स्पेशल

गाड़ी संख्या 04098/04097 शकूरबस्ती-दरभंगा-शकूरबस्ती फेस्टिवल स्पेशल सीतामढ़ी-रक्सौल-नरकटियागंज-बगहा-गोरखपुर-ऐशबाग-गाजियाबाद-नई दिल्ली के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या 04098 शकूरबस्ती-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल 1 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन शकूरबस्ती से 09.20 बजे खुलेगी। 10.10 बजे नई दिल्ली सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 05.30 बजे बगहा, 06.20 बजे नरकटियागंज, 06.48 बजे सिकटा, 07.45 बजे रक्सौल, 08.18 बजे घोड़ासहन, 08.40 बजे बैरगनिया, 09.10 बजे सीतामढ़ी, 09.40 बजे जनकपुर रोड एवं 10.08 बजे कमतौल रुकते हुए 11.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04097 दरभंगा-शकूरबस्ती फेस्टिवल स्पेशल 2 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक बुधवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन दरभंगा से 14.00 बजे खुलेगी। यह 14.22 बजे कमतौल, 14.50 बजे जनकपुर रोड, 15.40 बजे सीतामढ़ी, 16.20 बजे बैरगनिया, 16.50 बजे घोड़ासहन, 17.25 बजे रक्सौल, 17.48 बजे सिकटा, 18.10 बजे नरकटियागंज एवं 18.45 बजे बगहा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 15.46 बजे गाजियाबाद, 16.40 बजे नई दिल्ली एवं 18.00 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।

12. दिल्ली-कामाख्या-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल

गाड़ी संख्या 04076/04075 दिल्ली-कामाख्या-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल प्रयागराज-डीडीयू-पाटलिपुत्र-हाजीपुर-बरौनी-कटिहार के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या 04076 दिल्ली-कामाख्या फेस्टिवल स्पेशल 3 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को दिल्ली से 00.30 बजे खुलेगी। यह 16.15 बजे डीडीयू, 20.40 बजे पाटलिपुत्र, 22.30 बजे हाजीपुर, अगले दिन 00.35 बजे बरौनी एवं 06.10 बजे कटिहार रुकते हुए 21.15 बजे कामाख्या पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04075 कामाख्या-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 5 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को कामाख्या से 05.00 बजे खुलेगी। यह 18.40 बजे कटिहार, 22.05 बजे बरौनी, अगले दिन 00.15 बजे हाजीपुर, 01.25 बजे पाटलिपुत्र एवं 05.10 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 20.40 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

आनंद विहार-लौकहा बाजार-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल

इसके साथ ही झंझारपुर-सकरी-सीतामढ़ी-रक्सौल-नरकटियागंज-बगहा-गोरखपुर के रास्ते गाड़ी संख्या 04014/04013 आनंद विहार-लौकहा बाजार-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल का प्रतिदिन परिचालन किया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार फेस्टिवल स्पेशल 29 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन आनंद विहार से 15.40 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 20.15 बजे लौकहा बाजार पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 30 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन लौकहा बाजार से 21.30 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन 03.15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More