पलामू में 29 अक्टूबर को सभी कोटि के विद्यालय बंद, ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर आदेश जारी

भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी के बाद उपायुक्त ने लिया निर्णय, केजी से 12वीं तक की कक्षाएं रहेंगी बंद

पलामू : भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र, रांची द्वारा झारखंड में ‘अर्नब साइक्लोन’ के प्रभाव से विभिन्न जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने पलामू जिले के लिए 29 अक्टूबर 2026 को ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश एवं वज्रपात की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत एहतियाती कदम उठाते हुए 29 अक्टूबर को जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, जिले में संचालित केजी से 12वीं कक्षा तक के सभी कोटि के विद्यालय उक्त तिथि को पूरी तरह बंद रहेंगे।

लेखक के बारे में

By Ajeet Kumar Pathak

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More