अंतराष्ट्रीय योग दिवस: कोडरमा में रोटरी बाल विधालय के नौनिहालों ने सीखे योग के गुर

रोटरी बाल विद्यालय के निदेशक महेश दारुका ने जानकारी दी कि ऐसी योजना है कि बाल विद्यालय के बच्चों के लिए सप्ताह में एक दिन योगाभ्यास की क्लास आयोजित की जायेगी जिससे बच्चे अपने आप को और ज्यादा फिट और तंदुरुस्त रख सके।

कोडरमा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रोटरी बाल विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच योग शिविर का आयोजन रोटरी भवन परिसर में किया गया। इस शिविर में बच्चों के साथ- साथ स्कूल की शिक्षकों ने भी हिस्सा लिया। योग प्रशिक्षक के रुप में कुमारी निकिता सोमानी ने बच्चों को बहुत ही सरल एवं सहज रूप से योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। 

साथ ही उन्होंने बच्चों को इस बात के लिए भी प्रेरित किया कि वे रोज योगाभ्यास करें जिससे उनका मन मस्तिष्क और शरीर एकाग्रचित और गतिशील बना रहेगा जिसका लाभ उन्हें पढ़ाई और खेलकूद में मिलेगा। रोटरी बाल विद्यालय के निदेशक महेश दारुका ने जानकारी दी कि ऐसी योजना है कि बाल विद्यालय के बच्चों के लिए सप्ताह में एक दिन योगाभ्यास की क्लास आयोजित की जायेगी जिससे बच्चे अपने आप को और ज्यादा फिट और तंदुरुस्त रख सके।
 
कार्यक्रम में उपस्थित रोटरी क्लब कोडरमा के वरिष्ठ सदस्य संतोष सिन्हा ने भी बच्चों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और खेलकूद में सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
 
बाल विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रीना कुमारी द्वारा योग प्रशिक्षक निकिता सोमानी को विद्यालय की ओर से प्रतीक चिन्ह प्रदान करते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। 

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More