Dhanbad News: हरि ओम सेवा संस्था ने पेश की मानवता की मिसाल, जरूरतमंद परिवार को दिया राशन

हरि ओम सेवा संस्था की पहल पर उपलब्ध कराई गई सूखी राशन सामग्री।

विनोद सिंह और विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्ता की पहल पर मदर टेरेसा क्षेत्र के परिवार को मिली मदद

धनबाद: बलियापुर में मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों के लिए सक्रिय हरि ओम सेवा संस्था ने जरूरतमंद परिवार की मदद करते हुए राशन सामग्री उपलब्ध कराई। संस्था के संस्थापक सदस्य एवं समाजसेवी विनोद सिंह को एक पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी एवं विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्ता को दी।

विनोद सिंह ने परिवार की स्थिति को देखते हुए चावल, दाल, तेल और नमक समेत आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उनकी पहल पर मदर टेरेसा क्षेत्र निवासी अमित मुर्मू के परिवार को 4,905 रुपये मूल्य की सूखी राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई।

राशन सामग्री मिलने पर परिवार ने विनोद सिंह, शीतल दत्ता और हरि ओम सेवा संस्था के प्रति आभार जताया। इस दौरान विनोद सिंह ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है।” उन्होंने कहा कि संस्था अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंद लोगों की मदद करने का प्रयास करती है।

उन्होंने बताया कि संस्था आपसी सहयोग और चंदे से संचालित होती है तथा उसे कोई अतिरिक्त सरकारी या बाहरी फंड नहीं मिलता। इसलिए सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से वास्तविक जरूरतमंद परिवारों से संपर्क करने की अपील की जाती है, ताकि सहायता सही व्यक्ति तक पहुंचाई जा सके।

संस्था के इस कार्य की संस्थापक सदस्य प्रेमांशु पाल, प्रभास पाल, सूर्य गोपाल भट्टाचार्य, अध्यक्ष डॉ. स्वरूप चौधरी, सलाहकार डॉ. राजेश सिंह, प्रसून दास गुप्ता, शंकर दास, हारु बावरी, राजा सिंह, आमोद बावरी, रंजीत महतो, साजिद, अमित बनर्जी, दिलीप चौहान, विश्वजीत चक्रवर्ती, मुकेश महतो, विजय रजक, निरंजन प्रमाणिक, रणजीत, अनिल, राजा, बनवारी, चंदन, कृष्णा, विजय समेत संस्था के अन्य सदस्यों ने सराहना की।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More