Koderma News: प्रथम चरण के मतदान को लेकर तैयारी पूरी, मतदानकर्मी दल रवाना

कोडरमा विधानसभा में 429 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4 लाख 5 हजार 318 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और कोडरमा विधानसभा के 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद करेंगे.

कोडरमा: कोडरमा विधानसभा के लिए कल होने वाले मतदान को लेकर चुनाव सामग्री देकर मतदान कर्मियों को बूथों के लिए रवाना किया जा रहा है. इसे लेकर कोडरमा के पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में डिस्पैच सेंटर बनाया गया है. जहां मतदान कर्मियों के बीच ईवीएम, वीवीपैट, कंट्रोल यूनिट और सभी तरह के प्रपत्र देकर उन्हें निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव की जिम्मेदारी सौंपकर बूथों के लिए रवाना किया जा रहा है. 

बता दें कि कोडरमा विधानसभा में 429 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4 लाख 5 हजार 318 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और कोडरमा विधानसभा के 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद करेंगे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज डिस्पैच सेंटर पहुंचकर खुद सारी व्यवस्थाओं की मॉनीटरिंग कर रही हैं और मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ चुनाव आयोग के गाइडलाइन से अवगत कराया जा रहा है. 

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने बताया कि कल होने वाले मतदान को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. इमरजेंसी सेवाओं के साथ-साथ सभी ज़रूरी सामग्री देकर मतदान कर्मियों को बूथों के लिए रवाना किया जा रहा है. इधर बूथों के लिए रवाना होने से पहले मतदान कर्मियों में भी खासा उत्साह दिख रहा है. लोकतंत्र के इस महापर्व को निभाने की जिम्मेदारी से मतदानकर्मी उत्साहित हैं और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने कह रहे हैं.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More