दुमका के ग्रामीणों ने संताल परगना को अकाल प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग की

दुमका : रामगढ़ प्रखंड के सुसनिया पंचायत के अंतर्गत डाहुजोर गांव में आदिवासी मूलवासी एभेन अखाड़ा के बैनर तले शनिवार को बैठक की गयी। इस बैठक में बड़ा गुंडरो, पंडरिया, मिलन पहाड़ी, डाहुजोर आदि गांव के ग्रामीण शामिल हुए। अखड़ा और ग्रामीणों ने वर्षा नहीं होने पर चिंता व्यक्त की। ग्रामीणों का कहना है कि धान की खेती नहीं हो पायी है।
मकई की भी स्थिति ठीक नहीं है। चारों ओर सुखाड़ है। इससे ग्रामीण बहुत चिंतित हैं।इसलिए अखड़ा और ग्रामीणों ने प्रशासन, विधायक, सांसद और मुख्यमंत्री से मांग की है कि संताल परगना को अकाल क्षेत्र घोषित किया जाये। इसके साथ-साथ अखड़ा ने ग्रामीणों को पेंशन, झारखंड राज्य फसल राहत योजना, आयुष्मान भारत आदि योजनाओ की भी जानकारी दी। इस मौके में प्रकाश हेम्ब्रम, मदन मंडल, नायकी मरांडी, जीतू गृह, माखन राह, कमलेश मिर्धा, बबलू सोरेन, चूंडा हेम्ब्रम, रूबी टुडू, बुधराय हेम्ब्रम, जॉन टुडू, सिमोन मुर्मू, मोनिका हांसदा, रानी टुडू, सुशील किस्कु, टेरेसा हांसदा, चुड़की टुडू, फगेश मंडल, विष्णुदेव मंडल, रामप्रसाद मंडल, होपना टुडू आदि उपस्थित थे।


