अंधविश्वास से बचें ठगों का पसंदीदा हथियार आपका अंधविश्वास

हजारीबाग: लोगों के अंधविश्वास का लाभ उठाकर ठगों का व्यापार शुरू से चलता रहा है। आपके अंधविश्वास का फायदा उठाकर ठग आपको कई तरह से नुकसान पहुँचा सकते हैं। ये ठग गांव हो या शहर लोगों को भुत, डायन, ग्रह, शाया आदि की बातों से डराकर उसके उपाय के नाम पर ठगी कर लेते हैं।
ऐसा ही एक मामला हजारीबाग के बड़ी बाजार निवासी महिला शिक्षक कमला कुमारी पति स्वर्गीय राम प्रसाद के साथ हुआ। ठगों ने हजारीबाग सदर अस्पताल (Sadar Hospital) के पास तांत्रिक बनकर उनके सारे गहने लुट लिये।
घटना को अंजाम देने के लिये ठगों में से पहले एक लड़का आकर महिला से कहता है कि आप पर ग्रहों का बूरा साया है। फिर उन्हें बड़े तांत्रिक (Tantrik) के पास ले जाने कि बात कहकर ले जाता है।
फिर झाड़ फुंक का बहाना कह कर उनसे सारे गहने उतारने को कहता है। गहने उतारकर रखने के बाद महिला को 51 कदम पिछे जाने को कहता है। जैसे ही महिला पिछे मुडती है ठग सारे गहने लेकर रफुचक्कर हो जाते हैं। महिला ने सदर थाना में शिकायत दर्ज करा दी है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


