दुमका में कार लूट कांड का पर्दाफाश, दो लुटेरे गिरफ्तार

दुमका : हुंडई कार लूटकांड का हंसडीहा पुलिस ने शुक्रवार को उद्भेदन करते हुए हुंडई कर समेत दो लुटेरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार लुटेरा बिहार के भागलपुर जिला के सनहोल थाना क्षेत्र के मो जियाउल एवं पीरपैंती थाना क्षेत्र सोनू कुमार है। इसकी जानकारी शुक्रवार को एसपी अम्बर लकड़ा ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि पुलिस वादी चालक पोटोल शेख के लिखित शिकायत पर पुलिस ने तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान में जुट गई थी। डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार के निर्देशानुसार थाना प्रभारी आकृष्ट अमन के नेतृत्व में टीम का गठन कर पुलिस गिरफ्तारी में जुट गई।

सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी सहयोग से पुलिस छानबीन करते हुए छापेमारी कर मो जियाउल की गिरफ्तारी करने में सफल रही। छानबीन के क्रम में पुलिस अपराध की योजना बना रहे फुटेज व बेहोशी की दवा बरामद की। कांड में संलिप्त सोनू कुमार को गिरफ्तार करते हुए पुलिस हुंडई कार बरामद करने में सफल रही। पुलिस की पकड़ से अब भी एक अपराधी दूर है।

एसपी ने बताया कि फरार अपराधी की गिरफ्तारी को पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द अपराधी पुलिस की पकड़ में होंगे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More