सीआरपीएफ और पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, कई नक्सलियों हैं सुरक्षाबलों के निशाने पर

धनबाद : राज्य में एक बार फिर नक्सलियों अपना प्रभाव सक्रिय करने के लिए पोस्टरबाजी, लिखित पर्चा और जन अदालत लगाना शुरु कर दिया है. इसी बीच नक्सलियों पर लगाम लगाने के लिए उग्रवाद प्रभावित इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. पुलिस को ऐसी सूचना मिली है कि एक करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत मांझी और 15 लाख का इनामी रामदयाल महतो धनबाद इलाके में सक्रिय हैं.

इन नक्सलियों पर लगाम लगाने के लिए  पुलिस और सीआरपीएफ 154 बटालियन द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इसमें बटालियन इंस्पेक्टर बासुदेव प्रसाद एवं थानेदार संतोष कुमार के अलावा तोपचांची थाना की पुलिस टीम सर्च ऑपरेशन में शामिल हैं . सुरक्षाबलों और पुलिस द्वारा मनियाडीह थाना क्षेत्र के सर्रा, मनियाडीह, पलमा, बस्तीकुल्ही, डंडाटांड़, खटजोरी, झिनाकी, माधोजोरा, बंगारो, मछियारा, बाघमारा, नेरो समेत अन्य इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More