कोरोना को हराने वालों को पलामू में गीत व डोल की थाप पर दी गयी विदाई, देखिए यह वीडियो

पलामू : झारखंड की कला संस्कृति अद्भुत है. इसका विशेषता आज पलामू में भी तब दिखी जब कोरोना से ठीक हुए तीन लोगों को परंपरागत झारखंडी गीत व ढोल की थाप पर विदाई दी गयी. पलामू में कोरोना से ठीक हुए तीन लोगों को जिले के उपायुक्त ने गुलदस्ता, कपड़े व उनके बच्चों के लिए फल एवं खजूर देकर अस्पताल से विदा किया.


तीन व्यक्ति के हाथ में कटआउट नुमा एक कागज था जिस पर कोरोना लिखा हुआ था और उन्हें विदाई देते गीत व परंपरागत नृत्य पेश किया गया. उन्हें सम्मानित किए जाने के दौरान लोगों ने तालियां भी बजायीं और उपायुक्त ने उनका उत्साहवर्द्धन किया.

तीन लोग इस भावपूर्ण विदाई से भावुक नजर आ रहे थे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More