रांची : कोरोना पीड़िता महिला को डाॅक्टरों ने दी नवजात बच्ची को दूध पिलाने की अनुमति

रांची : रांची के सदर अस्पताल में तीन दिन पहले जन्म लेने वाली एक बच्ची के माता-पिता का कोरोना जांच पाॅजिटिव आया. 35 साल के पिता व 24 साल की मां का सैंपल उस बच्ची के जन्म के एक दिन पहले ही लिया गया था. शुक्रवार को जब रिपोर्ट आयी तो दोनों कोरोना पाॅजिटिव पाए गए. इसके पहले दोपहर में महिला को बच्ची के साथ अस्प्ताल से छुट्टी दे दी गयी थी. इसके बाद माता-पिता को रिम्स में तो भर्ती कराया ही गया है, साथ ही बच्ची को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है.
Baby is under proper care & all precautions are being taken. A detailed discussion was held by experts and doctors, & the baby has been allowed to be fed by mother, after proper sanitization. Baby’s sample will be sent for testing today: Dr V Kashyap, Medical Superintendent RIMS https://t.co/HVLln7h6qd
— ANI (@ANI) April 18, 2020
उस महिला के संपर्क में आने वाले मेडिकल स्टाफ का भी टेस्ट कराया जा रहा है. बच्ची को प्रोपर केयर में रखा जा रहा है. रिम्स के मेडिकल सुपरिडेंटेंट डाॅ वी कश्यप ने कहा है कि इस मामले में डाॅक्टरों व विशेषज्ञों के बीच चर्चा हुई है. बच्ची को मां का दूध पिलाने की अनुमति दी गयी है, लेकिन इसके लिए पहले पूरा सेनिटाइजेशन प्रोसेस फाॅलो किया जाएगा.
महिला का मायका हिंदपीढी के भट्ठा इलाके में है और नौ महीने से वह वही रह रही थी. कुछ दिन पहले उसका पति भी वहीं रहने आ गया था. हालांकि आधारकार्ड में इनका पता आजाद बस्ती है. ये किस-किस के संपर्क में आए, इसकी जांच के सथ ही इनके ट्रैवल हिस्ट्री की भी जांच की जाएगी.


