महाराष्ट्र ने 30 अप्रैल तक बढाया लाॅकडाउन

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज अपने प्रदेश में कोरोना महामारी को लेकर लाॅकडाउन की तारीख बढाने का एलान किया. उद्धव ठाकरे ने कहा कि लाॅकडाउन अब 30 अप्रैल तक राज्य में प्रभावी रहेगा. फिलहाल यह केंद्र सरकार द्वारा की गयी घोषणा के अनुरूप 14 तारीख तक थी.
Maharashtra will continue to be locked down till 30th April. The state will show the way to the country even in these tough times: Maharashtra CM Uddhav Thackeray#COVID19 pic.twitter.com/zx4PlHQd0U
— ANI (@ANI) April 11, 2020
महाराष्ट्र से पहले ओडिशा, पंजाब जैसे राज्यों ने कोरोना को लेकर लाॅकडाउन बढा दिया. वहीं, कई राज्य लाॅकडाउन की तारीख बढाने के पक्ष में हैं. हालांकि बहुत से राज्य ऐसे हैं जो यह चाहते हैं कि खुद केंद्र इस संबंध में पहल करे. जैसे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी चाहते हैं कि लाॅकडाउन बढाया जाये लेकिन वे अभी केंद्र के फैसले का इंतजार कर रहे हैं.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने आज लाॅकडाउन बढाने का एलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के बाद की. पीएम मोदी ने आज विभिन्न मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना महामारी पर बात की.


