रांची के अखबार : पलामू में कोरोना विवाद में दुकानदार की पीट कर हत्या, विदेशी फुटबाॅल ट्रेनर को गांव से निकले का आदेश

रांची : रांची से छपने वाले प्रमुख अखबार लगातार कोरोना महामारी को विस्तृत कवरेज दे रहे हैं.

प्रभात खबर ने आज कोरोना महामारी को लेकर हुई राष्ट्रव्यापी बंदी के मद्देनजर राज्य से बाहर सैकड़ों लोगों के फंसने की खबर दी है. अखबार ने इस खबर का शीर्षक दिया है: मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु व हैदराबाद जैसे शहरों में फंसे सैकड़ों झारखंडी. अखबार ने लिखा है कि कई श्रमिकों को अपने गांव तक पहुंचने के लिए 50 से 100 किमी पैदल चलना पड़ा. यह भी उल्लेख है कि बिस्किट खाकर दिन गुजरना पड़ रहा है. 50 हजार झारखंडी आफत में फंसे हैं. ओरमांझी से एक खबर है कि हुटुप गांव में जिस विदेशी फ्रांज गैसलर ने 10 सालों में लड़कियों को फुटबाॅल का प्रशिक्षण देकर अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलायी उसे ही गांव वालोें ने कोरोना को लेकर बाहर जाने का फरमान सुनाया है. कोरोना पर कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों से बात की और इस जरिए देश को संदेश दिया. इस खबर का शीर्षक अखबार ने मोदी के इस बयान को बनाया है: महाभारत 18 दिन में खत्म हुआ, कोरोना से जितने में लगेंगे 21 दिन. अखबार ने खबर दी है ब्रिटेन के पिं्रस चाल्र्स भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. वहीं, अमेरिका में भारतीय मूल के मशहूर सेफ फ्लाॅएड कार्डाेज की कोरोना से मौत हो गयी.

हिंदुस्तान ने एक टाॅप बाॅक्स खबर दी है कोरोना के लेकर सामाजिक दूरी के विवाद में एक दुकानदार को पलामू के पड़वा में पीट कर मार डाला गया. कृष्णा साव नामक दुकानदार ने महानगरों से गांव लौटे चार युवकों को अपनी दुकान पर आने से मना किया और कहा कि वे कोरोना को लेकर सामाजिक दूरी का पालन करें, इसी बात पर चारों युवकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा बयान है कि 21 दिन नहीं दो महीने की तैयारी जरूरी है. अखबार ने इस बात पर चिंता जताते हुए खबर की है कि झारखंड में कोरोना के 13 नए संदिग्ध सामने आए हैं. दिल्ली से केंद्र सरकार के हवाले से खबर है कि खाद्य सुरक्षा कानून के तहत प्रति व्यक्ति सात किलो अनाज दिया जाएगा, जिसमें दो रुपये की दर से गेहूं और तीन रुपये किलो की दर से चावल दिया जाएगा. इसके तहत 80 करोड़ लोगोें को कवर किया जाएगा. झारखंड सरकार की एक खबर है कि बिना राशन कार्ड के भी सरकारी योजना से अनाज मिलेगा. अयोध्या से खबर है: रामलला तंबू से निकलकर अस्थायी भवन में विराजे. वहीं, यह खबर है कि डिलिवरी ब्वाॅय घंटी बजाकर एलपीजी पहुंचाएगा. एक खबर है काबुल में गुरुद्वारे पर आतंकी हमले में 25 लोगों की मौत की खबर भी है.

दैनिक जागरण की लीड खबर प्रधानमंत्री मोदी का अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को संबोधन के हवाले से देश को संदेश देना है. इस खबर का शीर्षक है: 21 दिन में जीत लेंगे कोरोना से लड़ाई: पीएम. रांची से खबर है कि आज से सारे सरकारी दफ्तर कोरोना के लेकर बंद रहेंगे. वहीं, रिम्स में इंटीग्रेटेड कोरोना सेंटर बनाया जाएगा और पास के होटल व गेस्ट हाउस में डाॅक्टर रहेंगे. कल बन्ना गुप्ता ने वरीय चिकित्सा अधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा की. अखबार ने एक विशेष खबर दी है कि तेजी से कोरोना वायरस के जेनेटिक संरचना नहीं बदल रही है, जैसा कि इंफ्लुएंजे में होता है, यह बात लोगों के लिए राहत की है. अखबार ने यह खबर दी है कि अपराध लाॅकडाउन, कई जिलों में शून्य एफआइआर. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का यह बयान है कि अखबार सुरक्षित हैं बिना आशंकित हुए पढें. सभी अखबारों ने अपने-अपने तरीके से यह स्पष्ट करने की कोशिश की है कि अखबार से कोरोना नहीं फैलता है.

दैनिक भास्कर की कोरोना को लेकर प्रस्तुति शानदार है. अखबार ने यह समझाया है कि घर की लक्ष्मण रेखा मानना क्यों जरूरी है. शीर्षक है: देश में 52 दिन में 334 लोग संक्रमित हुए थे, अब पांच दिन में ही 325 नए मरीज. अखबार ने केंद्रीय कैबिनेट की बैठक की तसवीर छापी है, जिसमें प्रधानमंत्री व मंत्रियों ने सामाजिक दूरी का पालन किया और एक दूसरे से सुरक्षित दूरी पर बैठे. अखबार ने यह खबर दी है कि कोरोना के मरीजों के लिए देश में रोज पांच हजार नए बेड जोड़े जा रहे हैं. अखबार ने खबर दी है कि पांच दिन में 10 हजार मौतें, इतनी मौतें तीन माह में हुई थीं, अब स्पेन में भी चीन से ज्यादा मौतें. पलामू की कोरोना विवाद वाली खबर का इस अखबार ने शीर्षक दिया है: हैदराबाद से लौटे लोगों को अलग रखने की बात पर भिड़े, एक की मौत. अखबार ने अफगानिस्तान में हुए आतंकी हमले को बड़ी खबर बनाया है. इसका शीर्षक है: काबुल में आतंकियों ने गुरुद्वारे पर हमला किया, एक बच्चे सहित 27 सिखों की मौत.

इस अखबार ने चीन के कोरोना से लड़ने की खबर को खास खबर के रूप में छापा है, जिसका शीर्षक है: चीन ने ऐसा रोका संक्रमण, क्वारंटाइन पर सख्ती, क्यूआर कोड से संदिग्धों पर नजर और हर जगह बुखार नापने के बाद ही एंट्री. एक खबर है कि आपराधिक मामलों में प्राथमिकी का आदेश हाइकोर्ट नहीं दे सकता. सुप्रीम कोर्ट ने यह व्यवस्था देते हुए कहा है कि यह काम मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट का है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More