सीपीआइ ने मनाया मजरुल हसन खां का 48वां शहादत दिवस

हजारीबाग: जिले में बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआइ) ने मजरुल हसन खां का 48वां शहादत दिवस मनाया। शहादत दिवस सीपीआइ के प्रदेश सचिव और पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता के आवास पर मनाया गया। इस दौरान पूर्व सांसद ने माल्यार्पण कर हसन को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर मेहता ने मजरुल हसन की जीवनी एवं पार्टी में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हसन ने कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़कर गरीबों पर हो रहे जुल्मों के खिलाफ आन्दोलन छेड़ा था। यही कारण है कि हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो सहित राज्य के आदिवासी उन्हें फ़रिश्ता मानती है।
इस मौके पर पार्टी के सहायक सचिव महेंद्र राम, चाँद खां, मोख्तार खां, प्रभात कुमार, अमानुल्लाह, मोनाजिर हुसैन, मोसर्र्फ़ खान, रोहित कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।


