झारखंड हाईकोर्ट ने ढुल्लू महतो को दी बड़ी राहत

राँची: बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट से राहत मिली है। 16 दिनों से फरार चल रहे भाजपा के विधायक और उनके भाई शरत महतो के विरुद्ध जारी वारंट को आज हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया।
विधायक ढुल्लू महतो और उनके सहयोगियों अजय गोराई, बूढ़ा राय, कृष्णा रविदास, बिट्टू सिंह एवं डंपी मंडल के विरुद्ध डोमन महतो ने मारपीट का आरोप लगाया था। इस मामले की प्राथमिकी 15 फरवरी को दर्ज किया गया, जबकि 18 फरवरी को बाघमारा विधायक और उसके समर्थकों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था।


