ईसीएल के राजपुरा कोलियरी में खदान धंसने से एक की मौत, दो घायल

धनबाद: ईसीएल के मुगमा इलाके कोयला खनन के दौरान चाल धंसने की खबर आई है। इलाके के राजपुरा कोलियरी में सोमवार सुबह अवैध खनन के दौरान यह हादसा हुआ। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों को गुपचुप तरीके से इलाज कराया जा रहा है। मृत की शरीर को पुलिस अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अवैध खनन के सम्बन्ध में राजपुरा कोलियरी प्रबंधक रामबाबू सिंह गलफरबाडी ओपी मे लिखित शिकायत की है। सूत्रों के अनुसार राजपुरा कोलियरी मे सोमवार सुबह पांच बजे जोरदार आवाज के साथ अवैध खदान बैठ गया। जिसमें एग्यारकुडं उत्तर पंचायत के लगभग 35 वर्षीय मजदूर गोयरा गोराई की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गये।


