आंध्र प्रदेश से बागपत लेकर जा रहे 50 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

हजारीबागः गुप्त सूचना के आधार पर हजारीबाग जिला के इचाक थाना पुलिस ने एक कार से 50 किलो गांजा बरामद (50 kg hemp recovered from car) किया है. पुलिस ने गांजा की तस्करी (Hemp smuggling) के आरोप में कार चालक 32 वर्षीय मो.बाबर और 25 वर्षीय एहसान खान को गिरफ्तार किया है.
दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बागपत के रहने वाले हैं. हरियाणा नंबर की कार से दोनों आंध्र प्रदेश से गांजा लोड कर बागपत के लिए रवाना हुए थे. इसी दौरान हजारीबाग पुलिस (Hazaribagh Police) को गुप्त सूचना मिली की कार से अवैध गांजा की तस्करी होने वाली है. पुलिस ने सूचना के आलोक में टीम गठित कर रविवार को देर रात जांच अभियान शुरू कर दिया. जांच के क्रम में 50 केजी गांजा के साथ दोनों को गिरफ्तार किया गया.
मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने कार की पिछली सीट के अंदर गांजा को छुपा रखा था. 53 पैकेट बनाकर इसे सीट के अलग-अलग हिस्सों में रखा गया था. दोनों आरोपी पूछताछ के दौरान बताया कि पहले ही गांजा की तस्करी करते हैं. ये तीसरी खेप लेकर जा रहे थे. आरोपियों ने कई और नामों का खुलासा किया है.


