लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक हुई खराब, पड़ सकती है डायलिसिस की जरूरत

रांचीः चारा घोटाला में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (RJD supremo Lalu Prasad Yadav) की तबीयत अचानक खराब हो गई है. अभी लालू प्रसाद का इलाज रिम्स चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार डायबिटीज (Diabetes) के कारण उनका क्रिएटिनिन लेवल (Creatinine level) बढ़ गया है. जिसके चलते उनके सेहत में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. कुछ दिनों के अंदर ही लालू प्रसाद को डायलिसिस की जरूरत पड़ सकती है. इसकी जानकारी रिम्स की ओर से झारखंड हाईकोर्ट को दी गई है. आपको बता दें कि लालू की सेहत को लेकर कोर्ट ने जानकारी मांगी थी.

10 प्रतिशत कम काम रही है किडनी

इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार लालू प्रसाद की किडनी पहले 3बी के स्टेज में थी. लेकिन अब ये 4बी स्टेज में पहुंच गया है. दो साल तक इन्सुलिन और चिकित्सकों (Insulin and Physicians) की देख-रेख में किडनी ने बेहतर काम किया था, लेकिन अब एक बार फिर यह बिगड़ने लगी है. डॉक्टरों के अनुसार उनकी किडनी 25 प्रतिशत ही काम करता है. इसमें भी 10 प्रतिशत की गिरावट आया है. इसमें और गिरावट आई तो डायलिसिस की जरूरत पड़ सकती है.

मानसिक तनाव में है लालू यादव

डॉक्टरों के अनुसार लालू प्रसाद यादव तबीयत खराब होने का मानसिक तनाव बता रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर वो काफी चिंतित है. जिसके चलते वो समय पर खान-पान नहीं किये. वहीं दूसरी ओर झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने लालू प्रसाद को झटका देते हुए जमानत याचिका (Bail plea) की सुनवाई 27 नवंबर तक टाल दी. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को उम्मीद था कि 6 नवंबर को जमानत मिल जायेगा.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More