दुमका उपचुनाव से पहले नक्सलियों ने दी दस्तक, पुलिस को जंगल से विस्फोटक बरामद

दुमका: राज्य में उपचुनाव को लेकर दोनों सीटों सियासी हलचल तेज हो गई है. वहीं दुमका और बेरमो सीटों पर पार्टियों का दिग्गज नेताओं का आना जाना शुरु हो गया. इसी बीच दुमका उपचुनाव (Dumka by election 2020) में बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में लगे नक्सलियों के नापाक इरादे पर सुरक्षबलों और पुलिस (Security forces and police) ने पानी फेर दिया है.

दुमका जिले पुलिस ने एसएसबी के 35वीं बटालियन (35th Battalion of SSB) के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अदद 0.315 रायफल, उसके 10 जिंदा कारतूस, 50 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर और 79 नियो जेल जिलेटिन बरामद किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सलियों द्वारा बड़ी मात्रा में विस्फोटक जंगल में छिपाकर (Explosives hiding in the woods) रखा गया है. जिसका उपयोग उपचुनाव में शांति भंग करने के लिए कर सकते है.

 

सूचना को गंभीरता से लेते हुए जिला एसपी अंबर लकड़ा और एसएसबी 35वीं बटालियन के कमांडेंट मनोरंजन कुमार पांडेय (Commandant Manoranjan Kumar Pandey)  के निर्देश पर संयुक्त अभियान चलाया गया, तो मसलिया प्रखंड के सुपायडीह के नजदीक जंगल से टीम को भारी मात्रा में हथियार, गोलाबारूद और विस्फोटक की बरामदगी हुई है.

एसपी अंबर लकड़ा (SP Ambar Lakda)  ने कहा कि  चुनाव को लेकर विशेष सतर्कता (Special vigilance) बरती जा रही है. चुनाव से पूर्व इस सफलता के बाद भी अभियान जारी रहेगा. वहीं, एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि नक्सलियों का दस्ता यहां कमजोर पड़ चुका है, जो फिर से उभरने की तैयारी कर रहा है. ऐसी कार्रवाई सतत चलती रहेगी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More