रेलवे ट्रैक से विक्षत हालत में दो शव बरामद, परिजनों को हत्या की आशंका

कोडरमा : मंगलवार को कोडरमा (Koderma) के रेवनाडीह गांव के दो व्यक्तियों का शव जयनगर थाना क्षेत्र के हीरोडीह स्थित रेलवे ट्रैक पर बरामद किया गया. शव बुरी तरह से विक्षत (Derange) हालत में पाया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच के लिए जुट गई.
बता दें शव की पहचान रेवनाडीह गांव के 45 वर्षीय लक्ष्मण राणा तथा 46 वर्षीय सहदेव यादव के रूप में की गई है. शव धनबाद – गया रेलखंड पूर्वी छोर केबिन के पास पाई गई. परिजन का कहना है कि दोनों सुबह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. कुछ देर बाद सूचना प्राप्त हुई कि दोनों के शव रेलवे ट्रैक (Railway Track) पर पाए गए हैं. वहीं इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि दोनों मॉर्निंग वॉक करते हुए रेलवे ट्रैक पर दिखे थे इसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आ गए और मौत हो गई.
जबकि परिजनों को यह घटना हादसे की ना होकर हत्या की लगती है. आशंकित मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है. परिजनों के अनुसार शव को हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है. जल्द ही जांच के बाद मेल की पुष्टि हो पाएगी.




