कांग्रेस पार्टी ने मनाई नेताजी की जयंती

रांचीः गुरुवार को कांग्रेस भवन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी रखा गया। गोष्ठी में मौजूद कांग्रेस कमिटी के तमाम लोगों ने नेताजी को याद किया। जयंती के अवसर पर पार्टी के नेता रामेश्वर उरांव ने कांग्रेस भवन के समीप नेताजी की प्रतिमा माल्यार्पण किया।
इसके बाद रामेश्वर उरांव ने भाषण दिया. जिसमें उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस कांग्रेस के महान नेता थे। आज़ादी की लड़ाई में उन्होंने हिस्सा लिया और देश को आज़ाद कराने के लिए आज़ाद हिंद फौज का निर्माण किया। नेताजी हमारे आदर्श हैं। लोगों को देशप्रेम उनसे सीखना चाहिए।




