कोडरमा: झारखंड मुक्ति मोर्चा की कोडरमा इकाई द्वारा मंगलवार को जिला अध्यक्ष श्यामकिशोर सिंह के आवासीय कार्यालय में स्व. दुर्गा सोरेन की 51वी जयंती मनायी गई। इस मौके पर जिला सचिव कामेश्वर महतो, केंद्रीय समिति सदस्य संजय पांडेय, सत्यदेव राय, नगर अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा, नारायण मंडल उमेश बर्मा बद्री सिंह, चुरो महतो के अलावे दर्जनों लोग मौजूद थे। सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस बाबत उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।