कोडरमा: मारपीट के मामले में दो आरोपी जेल गए

कोडरमा: जिले के नवलशाही थाना कांड संख्या 58/19 के मुख्य दो अभियुक्त संदीप साव (22) व संतोष साव (25) साकिन डोंगोडीह थाना नवलशाही को थाना प्रभारी राजीव प्रकाश ने सोमवार को थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगोडीह से खदेड़ कर गिरफ्तार कर कोडरमा जेल भेज दिया। इस बाबत थाना प्रभारी ने बताया कि बीते 23 अगस्त को सुभाष साव की पत्नी, ग्राम डोंगोडीह ने थाना में एक आवेदन दिया है, इसमें कहा गया है कि 21 अगस्त को गांव की कई महिलाओं और पुरुष ने मिलकर जबरन हमें घर से निकाल कर घसीटते हुए गांव के मंदिर परिसर में ले जाकर जबरन मुझे निर्वस्त्र कर मेरा बाल काट दिया। यह मामला काफी चर्चित हुआ था और मीडिया में खबर आने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More