श्रीवास्तव गिरोह के शूटर का सहयोगी गिरफ्तार

मुकुटधारी महतो
रामगढ़: जिला पुलिस ने कुख्यात गैंग श्रीवास्तव गिरोह के मुख्य शूटर रियाज अंसारी के एक सहयोगी कुणाल वर्मा उर्फ बिट्टू वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। वह हजारीबाग में मजा मारने पंहुचा था। सोमवार को रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि कुणाल के खिलाफ पतरातू थाना क्षेत्र में तीन मामले दर्ज होने के साथ-साथ वांरट भी जारी है। पुलिस को इसकी काफी अर्से से तलाश थी।
आरोपी पर हजारीबाग सदर थाना में 2013 व 2015 में फायरिंग, लेवी वसूलने सहित जान मारने की नीयत से हमला करने से संबंधित दो मामले दर्ज हैं। कुणाल हजारीबाग के कानी बाजार का निवासी है। एसपी ने बताया कि कुणाल, श्रीवास्तव गिरोह के मुख्य शूटर रियाज अंसारी का बॉडीगार्ड था। जनवरी में पतरातू थाना क्षेत्र के झारखंड कंस्ट्रक्शन एवं स्टील के गोदाम पर फायरिंग करके लेवी वसूलने एवं जान मारने की नीयत से फायरिंग की थी। इस पूरे प्रकरण की जांच में सह बात सामने आई थी कि कंपनी को श्रीवास्तव गिरोह के लोग लेवी के लिए धमका रहे थे। पुलिस के कुणाल के पास से मोबाइल बरामद किया और इसके काॅल डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं। पुछताछ के बाद मिली जानकारी के बाद पुलिस इसके सहयोगियों की तलाश में जुटी है। एसपी ने अपने सहकर्मियों की भी सराहना की है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More