धनबाद: बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, भड़का जनाक्रोश

धनबाद: जिले के महुदा मोड़ पर स्थापित झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता स्व. बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा को आसामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा क्षतिग्रस्त किये जाने से आक्रोशित लोगों ने रविवार को घंटों सड़क जाम रखा। मिली जानकारी के अनुसार स्व. बिनोद बिहारी महतो की महुदा मोड़ स्थित प्रतिमा को शनिवार की रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे आम लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। लोग सड़क जाम कर घटना का विरोध प्रदर्शन किया।
पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। रविवार सुबह महुदा मोड़ से गुजरते लोगों की नजर बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर गयी, तो वह हैरान रह गये। धड़ से सिर अलग था। प्रतिमा के नीचे क्षतिग्रस्त सिर पड़ा था। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गयी। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पाकर कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री जलेश्वर महतो भी पहुंचे। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की । महतो ने बाघमारा डीएसपी, ग्रामीण एसपी एवं जिले के एसएसपी को फोन कर मामले की जानकारी दी।
[URIS id=9499]



