शिक्षक पिटाई मामला गर्म, भाजयुमो ने बताया निंदनीय

भगतडीह: धनबाद के इंडस्ट्री मध्य विद्यालय कैंपस में संचालित राज हाई के शिक्षक पिटाई का मामला सुर्खियों में आ गया है और इस बाबत मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस बाबत गुरुवार को भाजयुमो के एक प्रतिनिधिमंडल बप्पी बाउरी के नेतृत्व में स्कूल कैंपस पहुंचकर तमाम हालात का जायता लिया। इस बाबत जिला मंत्री रिंकू शर्मा व प्रदेश कार्यसमिति सदस्यत सुमित सिंह भी मौजूद थे।
भाजयुमो प्रतिनिधि ने स्कूल के कर्मचारियों से पूरे मामले की जानकारी प्राप्त की। बाद में बप्पी बाउरी ने स्कूल के प्राचार्य से की। इस बाबत प्राचार्य राहत हुसैन ने बताया कि स्कूल में शुक्रवार को इस बाबत साढ़े दस बजे सुबह प्रबंधकीय (एसएमडीसी) की बैठक बुलाई गई है, इसमें शिक्षकों के अलावे छात्र सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी बुलाया गया है। इसके बाद विभाग की ओर से उचित कदम उठाया जाएगा। इस बाबत बाउरी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी अलका जायसवाल से बात की।

[URIS id=9499]

 

डीईओ ने कहा कि समाचार पत्र के माध्यम से जानकारी मिली है व प्राचार्य इसपर निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र व सक्षम हैं। इसके बावजूद अगर कार्रवाई नहीं होती है, तो वरीय अधिकारी जाएंगे। जिला मंत्री रिंकू शर्मा ने कहा कि मामले की जानकारी सांसद पशुपतिनाथ सिंह को दी जाएगी। कहा कि शिक्षक को पीटना पूरी तरह से गलत है, क्योंकि शिक्षक समाज का निर्माणकर्ता होते हैं। ऐसे छात्रों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। कार्यसमिति के सदस्य सुमित सिंह ने कहा कि यदि मामला नहीं सुलझता तो इसे प्रदेश के स्तर पर उठाऊंगा। पिटाई प्रकरण के बाद आम जनता व अन्य छात्रों में गुस्सा है। छात्र- छात्राओं का कहना है, कि यहां आए दिन छात्रों के साथ बाहरी युवक भी आते हैं। इसलिए पुलिस को यहां सुरक्षा मुहैया कराने की आवश्यक्ता है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More