चीनी महावाणिज्य दूत ने किया आईआईसीएम दौरा

रांची: कोलकाता में चीन के महावाणिज्य दूत जहालीऊ के नेतृत्व में आए चीनी प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को कांके रोड स्थित आईआईसीएम का दौरा कर वहां चल रही तमाम गतिविधियों को समझा। इस बाबत आईआईसीएम के हेड पीसी मिश्रा, महाप्रबंधक एके मिश्रा, मुख्य प्रबंधक संदीप भगत, नीलय प्रकाश सहित अधिकारी मौजूद थे। इस बाबत आहूत एक बैठक में आईआईसीएम के कोल इंडिया के अधिकारियों को संस्थान द्वारा दिये जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण पर इन्होंने विस्तार से जानकारी ली। चीनी टीम ने यहां के कार्यक्रमों को जानकर प्रषंसा व्यक्त की।

[URIS id=9499]

 

गौरतलब हो कि गुरुवार को इसी प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के मुख्य सचिव डीके तिवारी से मिलकर प्रदेश के विकास में सहयोग और साझेदारी की इच्छा प्रकट की है। चीनी दल ने कहा कि झारखंड में शहरी विकास, खाद्य प्रससंस्करण, कौशल विकास, जैविक खेती तथा सौरऊर्जा आदि क्षेत्रों में आपसी सहयोग कर आगे बढ़ा जा सकता है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More