Koderma News: स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल गुमो बरवाडीह में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
-1024x614.jpg)
कोडरमा: गुमो बरवाडीह स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, गुमो बरवाडीह में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में छोटे बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा में सजकर पहुंचे और सभी के आकर्षण का केंद्र बने। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके अलावा जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं अंशु मिस, आरती मिस, प्रिया मिस, पिंकी मिस, समता मिस और चांदनी मिस का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिक्षिकाओं ने बच्चों को कार्यक्रम की तैयारियों में मार्गदर्शन दिया।
प्रधानाचार्य ने बच्चों को श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने की दी सीख
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवम कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेने की सीख दी। उन्होंने बच्चों से सत्य, प्रेम, अनुशासन और कर्तव्य के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इसके बाद विद्यार्थियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।




