ममता बनर्जी भी अपने सूबे के ढाई से तीन हजार बच्चों को कोटा से वापस मंगवा रही हैं, जानें

कोलकाता : कई राज्यों ने राजस्थान में अपने यहां के कोटा में पढ रहे बच्चों को मंगवाने की पहल की है. इसमें उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ के बाद अब नया नाम पश्चिम बंगाल का जुड़ गया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि राजस्थान के कोटा से ढाई से तीन हजार बच्चे आज बसों के माध्यम से वहां से प्रदेश के लिए रवाना होंगे. ममता बनर्जी ने कि ये बच्चे आज शाम वहां से रवाना होंगे.
Around 2,500 to 3,000 students from Rajasthan’s Kota will board buses today evening. It will take 3 days for them to reach here: West Bengal CM Mamata Banerjee pic.twitter.com/Gx6bmNyAZi
— ANI (@ANI) April 29, 2020
ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें अपने प्रदेश लौटने में तीन दिनों का वक्त लगेगा. मालूम हो कि अनेकों राज्यों के बच्चे कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लगे लाॅकडाउन की वजह कोटा में फंसे है. कोटा मेडिकल व इंजीनियरिंग की तैयारी करने का बड़ा केंद्र है और देश भर के बच्चे वहां कोचिंग व पढाई के लिए जाते हैं.
दूसरे राज्यों ने जहां अपने बच्चों को प्रदेश लाने की पहल की है, वहीं अबतक बिहार व झारखंड से इस तरह की पहल नहीं की गयी है. बिहार व झारखंड के बच्चे भी लगातार इस बात की मांग कर रहे हैं कि उन्हें उनके घर सुरक्षित वापस ले जाया जाए. इसके लिए उनके परिजन जनप्रतिनिधियों पर भी दबाव बना रहे हैं. कुछ बच्चों ने अपने वीडियो के माध्यम से भी अपनी बातें कही है.




