BIG BREAKING: पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे शुभेंदु अधिकारी, BJP ने तय किया नाम

Suvendu Adhikari CM: पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी के नाम की आधिकारिक घोषणा हो गई है। भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सर्वसम्मति से सहमति बनी और अब वे कल शपथ ग्रहण करेंगे। आज आयोजित इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा सुनील बंसल, अमित मालवीय, बिप्लब देब, निशित प्रमाणिक, अग्निमित्र पाल और शंकर घोष भी उपस्थित रहे।

संभावित मंत्रिमंडल में ये नाम आगे

सूत्रों के अनुसार, दिलीप घोष, शंकर घोष, स्वपन दासगुप्ता, निशित प्रमाणिक, जितेंद्र तिवारी और शरद्वत मुखर्जी को नई सरकार में मंत्री पद मिल सकता है। वहीं नीलाद्रि शेखर और प्रणत टुडू का नाम भी मंत्रिमंडल की संभावित सूची में शामिल बताया जा रहा है। इनके अलावा रुद्रनील घोष, दुधकुमार मंडल और बंकिम घोष भी मंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी

9 मई, शनिवार को प्रातः 11 बजे ब्रिगेड ग्राउंड में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा एवं नितिन नबीन उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More