लेखक निर्झर चट्टोपाध्याय ने मलूटी में कविगुरु की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की

कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर देवभूमि मलूटी आये थे, देवघर में स्थापित करना चाहते थे शांति निकेतन

दुमका : कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर संथाल परगना में ही विश्व भारती का प्रतिष्ठापन करना चाहते थे। वे वर्ष 1913 में साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद यहां विश्व भारती की स्थापना हेतु संथाल परगना के दौरे पर आये थे। ट्रेन से कोलकाता से रामपुरहाट पहुंच कर बैलगाड़ी से भाया दुमका देवघर गये थे। रामपुरहाट से दुमका जाने के क्रम में देवभूमि मलूटी गांव पहुंच कर माता मौलिक्षा का मंदिर एवं 108 टेराकोटा मंदिर परिदर्शन भी उन्होंने किया था। साथ ही मलूटी गांव में साहित्य सम्मेलन में शामिल हुए थे। उस समय यहां इंद्र नारायण चट्टोपाध्याय सार संग्रह मासिक साहित्य पत्रिका एवं धरणी त्रैमासिक साहित्य पत्रिका प्रकाशित करते थे। इंद्र बाबू की पुत्रवधु वीणा पानी देवी महिलाओं के अधिकार एवं सामाजिक जागरूकता को लेकर अंजली नामक पत्रिका प्रकाश करती थी। उस पत्रिका में महिलाओं का ही आलेख प्रकाशित होता था। साहित्य सम्मेलन के बाद कविगुरु ने उसी गांव में ही रात्रि विश्राम किया था। दूसरे दिन देवघर जाने के लिए वे दुमका पहुंचे थे। दुमका स्थित गिलानपाड़ा स्थित राधा माधव मंदिर में उनका नागरिक अभिनंदन किया गया था।

देवघर में आरएन बोस लाइब्रेरी में रह कर आसपास का दौरा कर विश्व भारती स्थापित करने के लिए उन्होंने रोहिणी में जमीन चिह्नित किया था। उस समाज यहां संथाल परगना क्षेत्र में घोर पेयजल संकट के कारण यहां विश्व भारती स्थापित नहीं हो पाया था। बाद में बोलपुर के शांति निकेतन में विश्व भारती की स्थापना उन्होंने की। वर्तमान में विश्व भारती को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा हासिल है । इन्हीं ऐतिहासिक तथ्यों के मद्देनजर 162वीं रवींद्र जयंती के अवसर पर लेखक इंद्र बाबू के पिता लेखक निर्झर चट्टोपाध्याय ने मलूटी में कविगुरु की आदम कद प्रतिमा निर्माण कराने की आग्रह किया किया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More