आदिवासी समाज ने मिशनरियों के धर्मांतरण के प्रयासों का किया विरोध, डीसी को देंगे ज्ञापन

दुमका : आउटडोर स्टेडियम, दुमका में मरांग बुरु आखाड़ा की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता सुभाष मुर्मू ने की। लच्छू मुर्मू ने इस बैठक में कहा, आज पूरे संताल परगना में ईसाई मिशनरियों द्वारा विभिन्न भ्रान्तियां फैला कर लालच देकर धर्मांतरण का कार्य किया जा रहा है। आदिवासी समाज का धर्मांतरण किया जा रहा है। हाल में ही घासीपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम धमना में सोनोत हांसदा के घर, काठीकुंड प्रखण्ड अंतर्गत बिछिया पंचायत के ग्राम कुलकांड में, सुनीराम किस्कू के घर, रामगढ़ प्रखंड के ग्राम नवाडीह में चमत्कार कह कर ईसाई धर्म के ईस्ट प्रभु जीसु और माता मरियम की प्रतीमा रातों रात अवतरित होने की दावा किया जा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों में भी भय और अशांति पैदा हो गई है। इससे आदिवासी समाज में भ्रान्ति उत्पन्न हो गई है।

ईसाई मिशनरियों द्वारा जीसु जाहेर नाम से समाज में भ्रान्ति उत्पन्न किया जा रहा है। जबकि प्रकृति पूजक सरना धर्म के लोगों का पवित्र स्थल जाहेर थान है।

बैठक में मौजूद सभी लोगों ने निर्णय लिया कि उपायुक्त उपयुक्त को इस संबंध में ज्ञापन देकर प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी। इस बैठक में विनोद मुर्मू, अमर मरांडी, रवि कुमार मरांडी, विशाल मरांडी, मुकेश टुडू, सुभाष मुर्मू, रूबीलाल किस्कू, सौरव बास्की, सीमांत हांसदा, शिवशंकर मुर्मू, कोहा मरांडी, सौरव टुडु, मनोज मुर्मू, सूखलाल सोरेन आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More