हेमंत जी, राज्य के सभी पारा शिक्षक आपकी वादाखिलाफी का देंगे माकूल ज़वाब: बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने लिखा है किघोषणा पत्र में आपने टेट पास पारा शिक्षकों की माँगों को पूरा करने की बात कही, इनसे कलम की ताकत मांगी... जब आपको कलम की ताकत मिली, सत्ता मिली तो लगता है उसकी स्याही सूख गयी, आपने पारा शिक्षकों के साथ सिर्फ विश्वासघात किया है.

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में पारा शिक्षकों के हालत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर एक पोस्ट किया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर लिखा है कि हेमंत जी, चुनाव से पूर्व बड़ी साफगोई से आपने जनता को झांसे में लिया.

घोषणा पत्र में आपने टेट पास पारा शिक्षकों की माँगों को पूरा करने की बात कही, इनसे कलम की ताकत मांगी… जब आपको कलम की ताकत मिली, सत्ता मिली तो लगता है उसकी स्याही सूख गयी, आपने पारा शिक्षकों के साथ सिर्फ विश्वासघात किया है. हेमंत जी, राज्य के सभी पारा शिक्षक आपकी वादा खिलाफी का माकूल ज़वाब देंगे.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More