एसपी की पहल पर पशुधन लदे दो ट्रक को लिया गया कब्जे में

रानीश्वर (दुमका) : पुलिस अधीक्षक अम्बर लकड़ा की पहल पर गोबिंदपुर पंचायत के दिगुली से ग्रामीणों के द्बारा जप्त किया गया पशुधन से लदा दो ट्रक को कब्जा में ले लिया गया। थाना प्रभारी छोटन माहातो ने दोनों ट्रक को कब्जा में लेकर मामले की अनुसंधान शुरू कर दिया है। वहीं, मवेशियों से लदा एक ट्रक भागने में सफल हो गया है। दो ट्रक में तीस मवेशियों को ग्रामीण ने जप्त किया था, जबकि ठंड से दो बछड़ा मर गए हैं। पशु तस्कर गांव के बीच रास्ते से ट्रक लेकर पश्चिम बंगाल जाने के क्रम में गांव के गोपीनाथ मंडल के मकान को धक्का मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। साथ ही आर्य समाज के क्लब घर एवं दुर्गा मंदिर के पास के पक्का नाली को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।
सूत्र के अनुसार, ट्रक छोड़ कर पशु तस्कर एवं चालक बगल के नांगलिया गांव में जाकर छुप गया हैं। सूत्र के अनुसार बिहार के पशु तस्करों का मवेशियों से लदा ट्रक यहां बीरभूम जिला के नांगलिया गांव के तस्कर पास कराता है। दिगुली की ग्रामसभा के पूर्व अध्यक्ष श्याम राय ने बताया है कि यहां गांव के बीच सड़क होकर पशुधन का ट्रक से अवैध पशु तस्करी के धंधे में कई स्थानीय सफेदपोश शामिल हैं।




