झारखंड में तीन नए कोरोना संक्रमित मिले, सूबे में मरीजों की कुल संख्या 27

रांची : झारखंड में तीन नए कोरोना संक्रमित लोग मिले है. रिम्स के निदेशक डाॅ डीके सिंह ने इसकी पुष्टि की है. इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 27 हो गयी. आज रांची के हिंदपीढी इलाके में दो कोरोना मरीज मिले जबकि सिमडेगा में कोरोना का एक मरीज मिला. सिमडेगा में कोरोना का यह पहला केस है. रांची का हिंदपीढी इलाका कोरोना का सबसे हाॅटस्पाॅट बना हुआ है. यहां अबतक सबसे अधिक मरीज मिले हैं. दूसरे नंबर पर चंद्रपुरा का तेलो इलाका है, जहां कई मरीज मिले हैं.
आज जिन तीनों कोरोना मरीज की पहचान की गयी है वे तबलीगी जमात के संपर्क में किसी न किसी तरह आए हैं. सिमडेगा का मरीज दिल्ली से तबलीगी जमात के आयोजन में शामिल होकर लौटा था. वहीं, हिंदपीढी के कोहिनूर चैक के दोनों नए मरीज भी तबलीगी के संपर्क में आए थे.
राज्य में अबतक तबलीगी जमात व प्रवासी श्रमिकों में ही कोरोना संक्रमण मिला है, जो थोड़ी राहत की बात इसलिए मानी जा सकती है कि अन्य समुदाय इससे अबतक बचा हुआ है.


