कोडरमा: तालाब में डूबे तीनों लड़कों का शव बरामद, गांव में शोक की लहर

आसपास के लोगों से पूछताछ और छानबीन के बाद जब उन तीनों का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। 

कोडरमा: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के पुरनाथाम में पानी में डूबे एक युवक और दो बच्चों के शवों को अंत्यपरीक्षण के बाद मंगलवार को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद गांव में शोक है तो परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि तीनों गांव स्थित एक तलाब में नहाने गए थे। तालाब में डूबने से 19 वर्षीय युवक समेत दो नाबालिगों की मौत हो गयी। 

 
घटना सोमवार की है और देर रात दो शव निकाल लिए गए थे, जबकि एक शव मंगलवार की सुबह निकाला गया। मृतकों की पहचान सोहेल अंसारी (19), शाहबाज अंसारी (12) और अरबाज अंसारी (12) के रूप में हुई है। घटना के बाबत चंदवारा थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि सभी लड़के अपने घर के पास स्थित एक तालाब में सोमवार को नहाने के लिए गये थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ। 

 
जब देर शाम तक सभी घर नहीं लौटे तो परिवार के सदस्यों ने चिंता व्यक्त की।  इसके बाद वह तालाब के आस- पास के इलाकों में छानबीन की लेकिन तीनों का कहीं पता नहीं चला। आसपास के लोगों से पूछताछ और छानबीन के बाद जब उन तीनों का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। 

 
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तालाब में उनकी तालाश शुरू की। घंटों खोजबीन के बाद रात में दो शवों की बरामदगी हो गयी। जबकि रात हो जाने के कारण एक का शव बरामद नहीं हो सका। मंगलवार सुबह फिर से खोजबीन शुरू की गयी तो तीसरे का शव भी बरामद हो गया। तालाब के पास उन बच्चों का कपड़ा बरामद हुआ। पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। बताया जाता है कि मृत लड़के आपस में रिश्तेदार थे और इनमें एक जयपुर से यहां शादी समारोह में भाग लेने पहुंचा था। 

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More